Press "Enter" to skip to content

शाम को खाना खाकर सोया, सुबह संदिग्ध परिस्थतियों में मिला मृत | Shivpuri News

शिवपुरी। सतनबाड़ा थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम बामोर मेें एक युवक की मौत हो गई। युवक शाम को खाना खाकर अपने कमरे में सो गया था सुबह उसका शव कमरे में मिला। 
पुलिस को मृतक युवक के छोटे भाई लखन कुशवाह ने बताया कि उसका बड़ा भाई सूघरसिंह पुत्र गजराजसिंह  14 जून को खाना खाकर अपने कमरे में सोने चला गया। जब वह सुबह आया तो देखा कि सुघरसिंह के गले में साड़ी लिपटी थी तथा वह जमीन पर पड़ा था। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का मौका-मुआयना कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!