शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत देा युवकों ने मिलकर एक मजदूर की मारपीट कर दी। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
दिलीप जाटव पुत्र लक्ष्मीनारायण जाटव निवासी गौशाला थाना देहात ने पुलिस को शिकायत में बताया कि वह शिवपुरी पब्लिक स्कूल के फतेहपुर के सामने राममोहन ओझा के मकान पर चिनाई का काम कर रहा था तभी मोतीलाल जाटव एवं विक्की जाटव निवासी जवाहर कॉलोनी आए और उससे बल्ली मांगने लगे। जिस पर बल्ली देने से मना किया तो गाली-गलौंज की जब गाली देने से मना किया तो मारपीट कर दी जिससे शरीर में जगह-जगह चोटें आई।





Be First to Comment