Press "Enter" to skip to content

नवरात्र में अस्थाई बिजली कनेक्शन लेकर ही लगाएं झांकी-पांडाल / Shivpuri News

शिवपुरी। विद्युत वितरण कंपनी ने कोरोना काल के चलते शहरवासियों को आगाह किया है कि वे बिजली के खंबों और ट्रांसफार्मर सहित बिजली लाइनों से दूर सुरक्षित स्थान पर ही झांकी या पांडाल लगाएं जिससे किसी प्रकार के हादसे का खतरा न हो सके। बिजली कंपनी ने माता के भक्तों से अपील की है कि समितियां इस बात को ध्यान में रखकर पांडाल बनाएं कि सुरक्षित दूरी का ख्याल रखा जा सके। वहीं बिजली कंपनी ने धार्मिक समितियों से पांडालों में झांकियां व बिजली की सजावट करने के लिए अस्थाई कनेक्शन लेने का आग्रह किया है। 
रसीद कटवाकर लें ऑनलाइन अस्थाई कनेक्शन
बिजली कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि नवरात्र के दिनों में अस्थाई कनेक्शन के लिए कंपनी की बेवसाइट व एप के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन किया जाए। जिसमें बिजली भार सही तरीके से दर्शाया जाए।आवेदन के साथ बिजली ठेकेदार की रिपोर्ट लगानी होगी। साथ ही बिजली भार के मुताबिक सुरक्षा निधि एवं अनुमानित बिजली उपयोग की राशि भी एडवांस में जमा करनी होगी। इसकी रसीद लेकर ही पांडाल या झांकियों में बिजली कनेक्शन किया जाएगा। वहीं बिजली कनेक्शन मीटर के आधार पर होगा जिसमें कनेक्शन के लिए घरेलू दर लागू रहेगी।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!