रोको टोको अभियानसब्जी मंडी पहुंचे कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक, मास्क लगाने की समझाइश दी / Shivpuri News

शिवपुरीl कोरोनावायरस के प्रति जनजागरूकता लाने के उद्देश्य से रोको टोको अभियान शुरू किया गया है। अभियान में हर नागरिक की भागीदारी सुनिश्चित करनेे के प्रयास किए जा रहे हैं ताकि लोगों को कोरोना से बचाकर इस अभियान को सफल बनाया जा सके।
शुक्रवार को सब्जी मंडी में रोको टोको अभियान चलाया गया। सब्जी मंडी प्रभारी, शहर के गणमान्य नागरिकों के साथ कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल सुबह सब्जी मंडी  पहुंचे और रोको टोको अभियान की जानकारी दी।  उन्होंने लोगों को मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंस का पालन करने की समझाइश दी। इस दौरान एसडीएम अरविंद वाजपेई भी उनके साथ मौजूद थे।
कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने कहा कि सभी को यह ध्यान रखने की जरूरत है कि फिर से जिले में कोरोना केस की संख्या बढ़ी है इसलिए अधिक सावधानी रखने की जरूरत है। सब्जी मंडी में सुबह के समय बड़ी संख्या में भीड़भाड़ एकत्रित होती है। ऐसे में कोरोनावायरस का खतरा यहां और भी अधिक बढ़ जाता है इसलिए सभी लोग अपनी सुरक्षा का ध्यान रखें और मास्क अनिवार्य रूप से लगाएं। साथ ही सोशल डिस्टेंस का पालन करें। किसी भी प्रकार की लापरवाही हमारे लिए खतरनाक हो सकती है।
उन्होंने कहा कि मास्क ना लगाने वालों पर जुर्माने की कार्यवाही भी की जा रही है इसलिए सभी मास्क अवश्य लगाएं और अपनी सुरक्षा का ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि ना केवल स्वयं की सुरक्षा बल्कि अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी जागरूक करें और इस रोको टोको अभियान को सफल बनाएं।

संबंधित खबरें