Press "Enter" to skip to content

साहब…! भूखों मरने की स्थिति आ गई, मंडी खोलने की अनुमति दे दो | Shivpuri News

शिवपुरी। साहब…! जब से लॉकडाउन हुआ है तब से सब्जी मंडी बंद हो गई है। अब हमारे सामने भूखों मरने की िस्थति पैदा हो गई है। इसलिए मंडी को खोलने की अनुमति दी जाए। यह बात सोमवार को कलेक्ट्रेट में ज्ञापन देने आए कोर्ट रोड िस्थत सब्जी मंडी में दुकान लगाने वाले सब्जी विक्रेताओं ने कलेक्टर से कही। 
मंडी में सब्जी की दुकान करने वाले सुनील, रवि, लालाराम, सोनू, राजू, नीरज कुशवाह, दिनेश कुशवाह आदि ने बताया कि कोराना वायरस के चलते 22 मार्च से सभी दुकानें लॉकडाउन कर दी गई है साथ ही सब्जी मंडी भी बंद है जिस वह से हमारे सामने आर्थिक संकट पैदा हो गया है और भूखों मरने की िस्थति पैदा हो गई है। इसलिए मंडी को दोबारा शुरू करने की अनुमति दी जाए। ज्ञापन सौंपते समय सब्जी विक्रेताओं ने कहा कि वह शासन के जो भी दिशा-निर्देश होंगे उसका वह पूर्णत: पालन करेंगे।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!