Press "Enter" to skip to content

तेज रफ्तार इनोवा ने बाइक सवार भाईयों में मारी टक्कर | Shivpuri News

शिवपुरी। बामौरकला थाना क्षेेत्र के तहत विशनपुरा तिराहा चंदेरी पिछोर रोड पर बाइक सवार दो भाईयों में इनोवा के चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गए। रघुवीर पुत्र कल्लू प्रजापति, राजा पुत्र प्रकाश प्रजापति निवासी चंदेरी बामौरकला से दोपहर के समय किसी काम से जा रहे थे तभी विशनपुरा तिराहा चंदेेरी-पिछोर रोड पर पीछे से तेज गति से आ रही इनोवा के चालक ने वाहन को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से रघुवीर व राजा जमीन पर गिर गए और घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!