Press "Enter" to skip to content

परिजन घर में सोते रहे और चोर उड़ा ले गए सोने-चांदी के आभूषण और नकदी | Shivpuri News

शिवपुरी। फिजीकल थाना क्षेत्र के शंकरपुरा झींगूरा हीरामन बाबा के पास कैलाश यादव के घर में कोई चोर उस समय प्रवेश कर गया जब परिवार के लेाग कहरी नींद में सोे रहे थे। चोर घर से सोने-चांदी के आभूषण सहित नकदी चुरा ले गए। जब सुबह परिजन सोकर उठे तो देखा कि घर का सामान बिखरा हुआ पड़ा था। जिससे वह समझ गए कि घर में चोरी हुई है जिसकी सूचना फरियादी ने तुरंत ही पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का मौका-मुआयना कर केस दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार कैलाश यादव पुत्र लालसिंह यादव निवासी शंकरपुर झींगूरा रात को परिवार सहित खाना खापीकर सो गए थे तभी करीब रात 1 बजे कोई चोर उनके घर में प्रवेश कर गया और घर में ऐ सोने का हार, दो सोने की अंगूठी, चार सोने की चूड़ी, एक जोड़ी चांदी की पायल सहित 15 हजार नकदी कुल कीमत 80 हजार रुपए चोरी कर ले गए जिसकी परिवारजनों को भनक तक नहीं लगी। जब सुबह परिवार के लोग जागे तो उन्हें घर का सामान बिखरा हुआ मिला और अलमारी खुली हुई थी। जिस पर वह समझ गए कि घर में कोई चोरी हुई है। जिस पर फरियादी ने पुलिस को सूचना दी।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!