शिवपुरी। बैराड़ के ग्राम ऐंचवाड़ा में रूपए के लेनदेन को लेकर चार आरोपितों ने फरियादी के घर पहुंचकर उसकी मारपीट कर दी और जब उसके परिवार की महिलाएं और पुरूष बीचबचाव के लिए आए तो आरोपितों ने उन पर भी हमला कर दिया जिससे परिवार के सभी चार सदस्य घायल हो गए। आरोपित घायलों को जान से मारने की धमकी देकर वहां से चले गए। जिसकी शिकायत फरियादी ने थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।
जानकारी के अनुसार ऐंचवाड़ा निवासी राजाराम पुत्र जगन्नाथ लखेरा के घर पर कल शाम आशू शर्मा, कारू शर्मा निवासीगण बैराड़ और बंटी शर्मा व जुग्गी शर्मा निवासी ऐंचवाड़ा पहुंचे। जहां आशू ने राजाराम से रुपए उधार मांगे, लेकिन जब राजाराम ने उसके साथ लेनदेन करन से मना कर दिया तो चारों ने मिलकर उसको घर से बाहर निकाला और उसके साथ मारपीट कर दी। बाद में उसके परिवार की महिला सुमन लखेरा, मुन्नी लखेरा, ज्योति लखेरा और ओमी लखेरा वहां बीचबचाव के लिए आए तो आरोपितों ने उनके साथ भी लाठी डंडों से मारपीट कर दी जिससे वह सभी लोग घायल हो गए।





Be First to Comment