Press "Enter" to skip to content

सोशल डिस्टेंस का नहीं किया जा रहा पालन, किराना दुकानो, सब्जी मंडी मे लगी भीड | Shivpuri News

करैरा।  नगर में सुबह 7 से 11 बजे तक बाजार खुलता है। लेकिन सोशल डिस्टेंस का नहीं किया जा रहा पालन कोरोनावायरस संक्रमण कोविड-19 को देखते हुए करैरा संपूर्ण नगर में किराना दुकानो, मेडिकल स्टोर, सब्जी की मंडी के आगे सोशल डिस्टेंस के गोले बनाए गए थे।लेकिन इस और ना तो प्रशासन का कोई ध्यान है और ना ही दुकानदार का देखने में आया है कि दुकानों के बाहर लोगों इक्कठी भीड़ लगी हुई है। और लोग एक दूसरे के संपर्क में आकर सामान खरीद रहे हैं जिससे नगर में कोरोना वायरस संक्रमण का खतरा बना हुआ है।
पहले सब्जी करैरा नगर में अलग-अलग स्थानों जैसे काली माता मंदिर, शिवपुरी रोड कच्ची गली तिराह, नया बस स्टैंड, कोलेज तिराह ,गल्लां मंडी के पास और ठेले वाले बस्तियों में घूमकर बेचते थे। और प्रशासन के अधिकारियों ने उन जगहों पर सोशल डिस्टेंट के गोले भी बनबाए थे जी हा सोशल डिस्टेंट के गोले भी बनबाए कुछ दिनो वहा सब्जी बिकी इसके बाद प्रशासन ने नगर से 3 किलो मीटर दूर गल्लां मंडी मे सब्जी मंडी शिफ्ट कर दी। इसके बाद भी यहा लोगों की जमकर भीड हो रही है। जिससे कोरोना वायरस संक्रमण कोविट 19 का खतरा बना हुआ है। 
वही दूसरी ओर पुलिस प्रातः काल से ही अपनी ड्यूटी मे लग जाते तपती धूप मे सारे दिन गर्मी मे खडे रहते है अपनी और अपने परिवार की परिवाह ना करते हुए, लोगों को घर मे रहने की अपील कर धमकार ,डराकर प्यार कर जैसे हो बैसे घरो मे ही रहने की सलाह देते है  एस डी ओ पी जी डी शर्मा  के निर्देशन मे करैरा थाना प्रभारी राकेश शर्मा सारे दिन करैरा नगर का भ्रमण करते रहते हैं कि पुलिस चप्पे पर सही तरह से कार्य कर रही है कि नही। लोगों का कहना है की पुलिस का कार्य बहुत ही सराहनीय है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!