Press "Enter" to skip to content

सर्व ब्राह्मण समाज ने की स्थायी प्याऊ की स्थापना, संत श्री पुरूषोत्तमदास जी महाराज ने किया शुभारंभ | Shivpuri News

शिवपुरी। कोरोना काल में प्रवासी मजदूरों को ब्राह्मण रसोई द्वारा निःशुल्क भोजन उपलब्ध कराने के बाद भीषण गर्मी को देखते हुये सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा स्थायी शीतल जल प्याऊ की स्थापना की है। जिसका शुभारंभ गत दिवस महामंडलेश्वर 1008 श्री पुरूषोत्तमदास जी महाराज द्वारा संतों की उपस्थिति में किया गया। 
सर्व ब्राह्मण समाज के जिलाध्यक्ष पुरूषोत्तम कांत शर्मा एवं ब्राह्मण विवाह सम्मेलन समिति के संयोजक राजेन्द्र पिपलौदा एवं जिला सचिव राजकुमार सड़ैया ने वताया कि भीषण गर्मी में राहगीरों को शीतल जल उपलब्ध कराने के सेवा भाव से पुरानी जिला पंचायत के सामने, पोहरी रोड़ पर विप्र बंधुओं के सहयोग से वाटर कूलर लगाकर स्थायी प्याऊ की स्थापना सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा की गई। जिसका शुभारंभ महामंडलेश्वर 1008 श्री पुरूषोत्तमदास जी महाराज द्वारा संतों की उपस्थिति में किया गया। ब्राह्मण प्याऊ पर 24 घंटे राहगीरों को शीतल जल उपलब्ध हो सकेगा। शीतल जल प्याऊ के शुभारंभ पर समाज के बाबूलाल पटेल, राजेन्द्र पाण्डेय, महेन्द्र दुवे, अशोक शर्मा, अरूण भार्गव, कैलाश दुवे, केदार समाधिया, दिलीप मुदगल, राजीव बैचेन, विनोद मुदगल, कौशल गौतम, हरगोविन्द शर्मा, विपुल जैमिनी, महेन्द्र चैधरी, एश्वर्य शर्मा, केशव शर्मा, रामलखन मुड़ौतिया, अरविन्द सरैया, राजू शर्मा, महावीर मुदगल, कमल उपाध्याय, शैलेश शर्मा, धर्मेन्द्र भारद्वाज आदि विप्र बंधुओं ने हर्ष व्यक्त किया है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!