Press "Enter" to skip to content

सिविल सर्जन खरे को अस्पताल ले जा रही एंबुलेंस में लगी आग | Shivpuri News

शिवपुरी। जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. पीके खरे शुक्रवार दोपहर बाल बाल बच गए। दरअसल उन्हें घर से लेकर अस्पताल ला रही एंबुलेंस में गांधी पार्क के निकट अचानक आग लग गई। गनीमत रहीं कि चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए उन्हें तत्काल वाहन से उतार दिया। खुद आग बुझाने में जुट गया। वे इसलिए बाल बाल बच गए। गांधी पार्क स्थित ओवरहेड टैंक पर जल प्रभारी कोमल प्रसाद कुशवाह की टीम मौजूद थी, जिसने तत्काल पानी की लेजम चलाकर एंबुलेंस में लगी आग को कुछ ही देर में बुझा दिया।
जिला अस्पताल में दुर्घटना के कुछ केस पहुंचे थे। इसके चलते एंबुलेंस सिविल सर्जन खरे को लेने भेजी गई। एंबुलेंस चालक अशोक उन्हें गांधी नगर कॉलोनी से लेकर कुछ ही दूर चला था कि गांधी पार्क के कोने पर आकर एंबुलेंस बंद हो गई। चालक ने स्टार्ट करने की जैसे ही कोशिश की वायरिंग से धुआं निकलने लगा। यह देखते ही डॉ. खरे को चालक ने नीचे उतार दिया और पीछे से आ रही एक निजी अस्पताल की वैन में खरे को रवाना कर दिया। पीछे से एंबुलेंस की आग बुझाने में जुट गया। आग जोर पकड़ रही थी कि इसी बीच पानी की टंकी से लोग मैदान में आ गए और आग बुझाने में मदद करने लगे। पानी से आग को बुझाया गया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!