Press "Enter" to skip to content

मुडैैरी में चोरों ने लगाई घर में सेंध, मंगलसूत्र सहित ले गए गेहूं के कट्टे | Shivpuri News

शिवपुरी। देेहात थाना थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम मुडैनी में चोरों ने एक घर में सेंध लगा दी। चोर यहां से गेहूं के कट्टे, मोबाइल सहित मंगल सूत्र चुराकर ले गए। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। 
मिली जानकारी के अनुसार विजय रावत पुत्र रामप्रसाद निवासी ग्राम मुडैनी ने बताया कि 5 अगस्त को दोपहर के समय उसके घर में चोरों ने सेंध लगा दी। घटना के समय घर पर कोई नहीं था। जब वह आए तो उन्हेें घर का सामान बिखरा हुआ पड़़ा मिला। जब अंदर जाकर देखा तो पता चला कि चोर घर से मंगलसूत्र, मोबाइल व गेहूं के भरे पांच कट्टे चुराकर ले गए। घटना की जानकारी विजय रावत ने पुलिस को दी। जिस पर पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!