
शिवपुरी। तहसील शिवपुरी के रौंदा छापर गांव में मंगलवार की सुबह दो व्यक्ति सरकारी जमीन पर कब्जा करने पहुंच गए। इसे लेकर गांव के लोग विरोध करने लगे। काफी विवाद के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद ग्रामीण कलेक्टोरेट पहुंच गए और शिकायत दर्ज कराई है।
ग्रामीणों का कहना है कि राजा की मुढेरी के पास लगे गांव रौंदा छापर में सरकारी जमीन पर शिवपुरी निवासी श्यामबिहारी शर्मा और बंटी रावत निवासी पहाड़ी बसई द्वारा जबरन कब्जा किया जा रहा है। उक्त लोग ट्रैक्टर लेकर पहुंच गए और कब्जा करने की कोशिश करने लगे। कब्जा करने से रोका तो लड़ने पर उतर आए। सुबह ग्रामीणों ने हंगामा कर सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा रुकवा दिया और ग्रामीण लामबद्ध होकर कलेक्टाेरेट पहुंच गए।




