Press "Enter" to skip to content

खेत से निकलने से मना किया तो कर दी महिला की मारपीट / Shivpuri News

शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम रातौर में एक महिला की चार लोगों ने मिलकर मारपीट कर दी। मामला महिला द्वारा उक्त लोगों को खेत से निकलने से मना करने को लेकर हुआ विवाद बताया जा रहा है। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

ममता धाकड़ निवासी रातौर ने बताया कि 11 जनवरी को सुबह के समय वह अपने फाेरलेन के पास शारदा होटल के सामने अपने खेत पर थी। उसी समय उसके खेत से खैरू धाकड़ व उसके लड़के नरोत्तम, जसवंत व धीरज निकलकर अपने खेत में जा रहे थे। जिस पर महिला ने खेत से निकलने से मना किया तो आरोपितों ने उसके साथ गाली-गलौंज की और लात-घूसों से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद महिला थाने आई और मामले में शिकायत दर्ज करवाई।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!