शिवपुरी। शिवपुरी में कस्टम गेट पर िस्थत बिजली विभाग के अॉफिस पर बिल जमा होने शुरू हो गए हैं। लेकिन यहां बिल जमा करने आने वाले लोग सुरक्षित दूरी का पालन नहीं कर रहे हैं। इसका जीता-जागता उदाहरण बीते रोज देखने को आया जहां बिजली विभाग पर बिल जमा करने आए लोगों ने सोशल डिसटेंसिंग का पालन नहीं किया जिससे संक्रमण होने का खतरा सता रहा है। वहीं बिजली विभाग के कर्मचारी भी बड़ी लापरवाही बरत रहे हैं वह बिल जमा कराने आए लोगों से सुरक्षित दूरी का पालन नहीं करवा रहे हैं।






Be First to Comment