श्री बालाजी धाम मंदिर पर रहेगी महाशिवरात्रि की धूम | Shivpuri News

माधव चौक चौराहे पर होगा विशाल फलाहार वितरण

शिवपुरी। शिवरात्रि का महापर्व आने वाला है ऐसे में शिवपुरी जिले भर में शिवालयों पर  अभी से तैयारियां प्रारंभ हो गई है  इसी क्रम में श्री बालाजी धाम मंदिर पर  विराजे भगवान ओमकारेश्वर  स्वरूप बिराजे भगवान भोलेनाथ के  दरबार में भी  धूम मचाने की पूरी तैयारियां चरण सेवक गण द्वारा कर ली गई है आने वाले 4 मार्च यानी कि महाशिवरात्रि के रोज श्री बालाजी धाम मंदिर पर कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं जिसमें चरण सेवक गणों द्वारा सभी धर्म प्रेमी जन बंधुओं से कार्यक्रमों में शामिल होने की अपील की जा रही है

महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर श्री बालाजी धाम मंदिर पर सुबह  8 बजे से ही अखंड ओम नमः शिवाय का संगीतमय जाप भजन मंडल सदस्य एवं चरण सेवकों द्वारा किया जाएगा जो  सुबह 8 बजे से प्रारंभ होकर रात 8 बजे तक चलेगा  इसी दौरान शिवपुरी शहर के हृदय स्थल माधव चौक चौराहे पर भी फलाहार वितरण का कार्यक्रम रखा गया है जो  दोपहर 12 बजे से प्रारंभ होकर चलता ही रहेगा आपको बता दें कि श्री बालाजी धाम मंदिर पर महाशिवरात्रि पर्व होलिका दहन पर्व गुरु पूर्णिमा एवं हनुमान जयंती जैसे महापर्व एवं कई छोटे-छोटे उत्सवों को बड़े धूमधाम के साथ मनाया जाता है  इसी क्रम में महाशिवरात्रि के पर्व पर कई तरह के आयोजन किए जा रहे हैं श्री बालाजी धाम मंदिर के चरण सेवक गणों द्वारा जिले भर के सभी धर्म प्रेमी जन बंधुओं से महाशिवरात्रि महा पर्व पर होने वाले सभी कार्यक्रमों में उपस्थित होकर  धर्म लाभ उठाने की अपील की है