शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत शक्तिपुरम कॉलोनी में चोरों ने बीते रोज घर का ताला तोड़कर पचास हजार रुपए नकदी सहित कीमती सामान चोरी कर लिया। घटना के समय पूरा परिवार शादी समारोह में शामिल होने के लिए गुना गया हुआ था। पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार शक्तिपुरम कॉलोनी विासी सौरभ पुत्र महेंद्र पुरोहित अपनी मां व पत्नी के साथ गुना अपने साले की शादी में 6 मार्च बुधवार की दोपहर 2 बजे गुना के लिए घर से रवाना हुआ। जिसके बाद 7 मार्च को सुबह लौटकर आया और मैन गेट का ताला खोलकर देखा तो अंदर के कमरे व अलमारी के ताले टूटे थे। अलमारी में रखे 50 हजार रुपए, एक जोड़ी पायल, सोनी की एक अंगूठी व कान की बाली गायब थी जिसकी सूचना सौरभ ने कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।






Be First to Comment