Press "Enter" to skip to content

गेंत में बागड़ लगाने को लेकर अधेड़ को लाठियों से मार मारकर उतारा मौत के घाट | Shivpuri News

 
मृतक का पुत्र भी घायल, चार पर मामला दर्ज 
शिवपुरी। तेंदुआ थाना क्षेत्र के ग्राम कार्या में गुरूवार की सुबह धाकड़ परिवार के बीच  गेंत में बागड़ लगाने को लेकर विवाद हो गया और देखते ही देखते मामूली सा विवाद खून खराबे में बदल गया। इस घटना में एक अधेड़ की मौत हो गई जबकि उसका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपियों ने दोनों पिता पुत्रों पर लाठियों से हमला बोल दिया था। जिस कारण पिता पुत्र घायल हो गए थे जिनमें से पिता की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मामले में मृतक के परिवार के चार सदस्यों के खिलाफ घायल की रिपोर्ट पर से भादवि की धारा 302, 324, 323, 294, 506, 34 के तहत प्रकरण कायम कर लिया है।
फरियादी बृजेंद्र पुत्र राजाराम धाकड़ निवासी कार्या ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि आरोपी रामजीलाल धाकड़, बलवीर धाकड़, साहब सिंह धाकड़, हरि धाकड़ उसके परिवार के सदस्य हैं जिनका खेत उसके खेत से लगा हुआ है और दोनों परिवारों के आने जाने का रास्ता भी एक ही है, लेकिन आरोपीगणों ने अपने गेंत में बागड़ लगाकर उनका रास्ता बंद कर दिया था। इसी बात को लेकर जब उसके पिता राजाराम धाकड़ ने आरोपियों को ऐसा करने से रोका तो आरोपी झगड़े पर उतारू हो गए। जब मैं वहां पहुंचा तो आरोपियों ने उन पर लाठियों से हमला बोल दिया जिससे उसके और उसके पिता के शरीर पर गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। बाद मे परिवार के अन्य सदस्य लेकर उन्हें अस्पताल पहुंचे जहां उसके पिता के सिर में गंभीर चोट आने के कारण उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मामले में कायमी कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!