Press "Enter" to skip to content

भाईचारे का प्रतीक होता है होली मिलन समारोह : बघेल | Shivpuri News

पाल बघेल समाज का होली मिलन समारोह संपन्न
शिवपुरी। पाल बघेल समाज द्वारा आज होली मिलन समारोह का आयोजन रंगोत्सव के साथ किया गया। इस कार्यक्रम में जिले भर के समाज बन्धुओ ने शिरकत की। कार्यक्रम में सभी वक्ताओं ने समाज की उन्नति और प्रगति पर चर्चा की। 
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिलाद्यक्ष एडवोकेट रामस्वरूप बघेल ने होली मिलन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि होली का त्यौहार आपसी मतभेद को भुलाकर एक दूसरे को गले लगाने का त्यौहार है इसी प्रकार होली मिलन कार्यक्रम भी रंगोत्सव के साथ साथ एक दूसरे के प्रति प्रेम, भाईचारे और सौहार्द बढ़ाने का त्योहार है। उन्होंने कहा कि समाज को अब नकारात्मकता को त्यागकर सकारात्मक कार्यो को बढ़ावा देना चाहिए जिससे समाज की आने वाली पीढ़ी समाज की अच्छाइयों से परिचित हो सके। समाज को अपने इतिहास को कभी नहीं भूलना चाहिए, पाल बघेल समाज का इतिहास गौरवशाली रहा है जिससे हमें प्रेरणा लेनी चाहिए। कार्यक्रम में जिला महामंत्री जगनसिंह बघेल, युवा जिलाद्यक्ष नीरज पाल, जिला सचिव माधव सिंह बघेल, करेरा ब्लॉक अद्यक्ष महेंद्र सिंह बघेल, पोहरी युवाद्यक्ष दीवान सिंह बघेल, नगर अद्यक्ष दीपक पाल, कार्यकारी नगर अद्यक्ष महेश पाल, रामकिशन पाल दिनारा, गजराज सिंह बघेल, कैलाश बघेल फौजी, संगठन मंत्री भगवान सिंह बघेल, प्रकाश पाल, जगदीश पाल, मोहरसिंह बघेल, बलवीर पाल, परसादी पाल, रघुवीर पाल, रवि पाल, राकेश पाल, दीपक पाल, नेपाल सिंह बघेल ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम का सफल संचालन दीवान सिंह बघेल ने किया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!