![](https://new.fastsamachar.com/wp-content/uploads/2021/04/index7-6.jpg)
शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र में एक महिला ने युवक के खिलाफ बलात्कार का केस दर्ज करवाया है। महिला ने बताया कि 30 मार्च को शाम के समय वह अपने मायके जाने के लिए ऑटो का देख रही थी। इतने में हरीसिंह धाकड़ अाया जिसे महिला पहले से जानती थी।
जान-पहचान होने के चलते वह हरिसिंह से बातें करनी लगी। उसन हरीसिंह को बताया कि वह मायके जा रही है और ऑटो देख रही है। जिस पर हरिसिंह ने कहा कि वह उसे बाइक से छोड़ देगा। हरिसिंह की बातों में आकर महिला बाइक पर बैठ गई। हरिसिंह महिला को रेल्वे स्टेशन के आगे एक कमरे में ले गया और जबरदस्ती उसके साथ बलात्कार कर दिया। महिला ने विरोध किया तो कहा कि अगर यह बात किसी को बताई तो उसे जान से मार देगा। मामले में पुलिस ने महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
Be First to Comment