शिवपुरी। सतनबाड़ा थाना खेत्र के तहत बृजवासी ढावे के पास पुलिया पर दो वाहनों की आमने-सामने की भिडंत हो गई। घटना में कार में सवार हैदराबाद के रहने वाले चालक की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार 14 जून को शाम के समय बृजवासी ढावे के पास बनी पुलिया में दो वाहनों की आमने-सामने जबरदस्त भिडंत हो गई। घटना में शेख अंसद पुत्र एसके इब्राहिम (55) निवासी हॉस्टिल लाइन गुड फोर सिकंदरा हैदराबाद की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया तथा मृतक के परिजनों को सूचना दी। वहीं दूसरे वाहन में सवार चालक बच गया।






Be First to Comment