Press "Enter" to skip to content

कपड़े खरीदने आए युवक की मैन बाजार से बाइक चोरी, आरोपित की हुई पहचान | Shivpuri News

शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत माधव चौक हनुमान मंदिर के पास से बाइक चोरी का मामला सामने आया है। चोरों ने दिन-दहाड़े मैन बाजार से बाइक चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मामले में फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। 
रामवीर गुर्जर निवासी परासरी थाना छर्च ने बताया कि बीते महीने वह बाइक से कपड़ा खरीदने के लिए शिवपुरी आया हुआ था। उसने बाइक को मधाव चौक हनुमान मंदिर के बाहर खड़ा कर दिया और कपड़ेे खरीदने चला गया। जब वह वापस लौटकर आया तो देखा कि बाइक रखे हुए स्थान पर नहीं थी। जिस पर उसने आसपास पूछताछ की लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चल सका इसके बाद उसने बाइक चोरी की शिकायत थाने में दर्ज करवाई। कुछ दिन बाद युवक को पता चला कि उसकी बाइक को सतनबाड़ा के रहने वालेे घनश्याम मोिगिया निवासी चिटोरी ने चुरा लिया है। जिस पर वह थाने आया और पुलिस में घनश्याम मोगिया के ेखिलाफ बाइक चोरी का केस दर्ज करवाया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!