Press "Enter" to skip to content

सूबेदार भानुप्रताप सिकरवार ने उतारी कारों पर चढ़ी काली फिल्म, काटे चालान | Shivpuri News

शिवपुरी। नगर के कलक्ट्रेट के समीप एक कार के कांचों पर चढ़ी काली फ़िल्म उतरवाई गई। इस दौरान यातायात सूबेदार भानू प्रताप सिंह ने कार चालक का चालान भी किया। एमएम अस्प्ताल चौराहे पर सोमवार दोपहर एक कार को रोका गया तो कार में शीशों पर काली फिल्म चढ़ी हुई थी। इसके बाद सूबेदार ने जीप चालक का न सिर्फ 500 रुपये का चालान काटा वरन आरक्षक ने फ़िल्म अपने हाथों से उतारकर जीप को जाने दिया। सूबेदार का कहना है कि नगर में अब काली फ़िल्म चढ़ाकर वाहन चलाने वालों के चालान काटने की कार्रवाई जारी रहेगी।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!