Press "Enter" to skip to content

सिरसौद में रंजिश को लेकर यादवों में बलवा, डेढ़ दर्जन से अधिक पर केस दर्ज / Shivpuri News

शिवपुरी। सिरसौद थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम तिघरा में यादव समुदाय के दो पक्षोें में विवाद हो गया। दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे की लाठी, लातघूसों से जमकर मारपीट की। मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों पर केस दर्ज किया है। 
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम तिघरा में दाताराम पुत्र गिरवरसिंह यादव व अमरसिंह पुत्र भुजवलसिंह यादव के परिवार में रंजिश चली आ रही थी। इसी रंजिश को लेकर 24 सितंबर को शाम के समय दोनों पक्षों में जमकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद ने झगड़े का रूप ले लिया और दोनों पक्षों के लोगों ने लाठी, लातघूसों से एक-दूसरे पर हमला बोेल दिया। घटना के बाद दोनों पक्ष के लोग थाने पहुंचे औेर मामले में केस दर्ज करवाया। पुलिस ने दाताराम की शिकायत पर पंचमसिंह, सुरेश, अमरसिंह, सतेंद्र, नारायणसिंह, मोती यादव, देवेंद्र यादव, सिंधिया यादव, नरेंद्र, मुकेश, रविेंद्र, कमल, भुजबलसिंह के खिलाफ व अमरसिंह की शिकायत पर दाताराम यादव, शिशुपाल, अजानसिंह, सेानेराम, सेवाबाई, मस्तराम, महेशख् परशराम यादव के खिलाफ केस दर्जै कर लिया है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!