Press "Enter" to skip to content

अब बाहर से अपडाउन करने वाले डॉक्टर व मेडीकल कॉलेज स्टाफ पर होगी कार्रवाई | Shivpuri News

ग्वालियर डीन ने सभी विभाग प्रमुखों को जारी किए आदेश, मुख्यालय पर रहकर ही करना होगा काम
शिवपुरी। जिले में कोरोना वायरस से बढ़ते संक्रमण को देखते हुए ग्वालियर मेडीकल कॉलेज के डीन ने मेडीकल कॉलेज शिवपुरी व जिला अस्पताल में ड्यूटी करने वाले डॉक्टरों व मेडीकल स्टाफ के लिए मुख्यालय पर रहने के निर्देश दिए है। इसके तहत मेडीकल कॉलेज के प्रोफसर व डॉक्टर सहित अन्य मेडीकल स्टाफ को भी मुख्यालय पर रहना जरुरी होगा और कोई भी डॉक्टर या मेडीकल स्टाफ बाहर से अप-डाउन करता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह आदेश मेडीकल कॉलेज ग्वालियर के डीन ने सभी विभाग अध्यक्षों को जारी किया है।
 
नहीं मिलेगा कोई अवकाश
मेडीकल कॉलेज के अधीक्षक केबी वर्मा ने बताया कि ग्वालियर मेडीकल कॉलेज से जारी किए गए आदेश में शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय शिवपुरी के सभी विभाग अध्यक्षों को निर्देश दिए गए हैं कि सभी विभाग अध्यक्ष, प्रोफेसर व मेडीकल स्टाफ को मुख्यालय पर रहकर ड्यूटी करना जरुरी होगा। इस दौरान आगामी आदेश तक किसी भी अधिकारी व कर्मचारी के खिलाफ कोई अवकाश स्वीकृत नहीं किया जाएगा। इस संबंध में ाामेडीकल कॉलेज की डीन इला गुजरिया ने भी सभी विभाग अध्यक्षों को आदेश जारी कर दिए हैं। 
खाली ओपीडी में बैठना होगा जरुरी
मेडीकल कॉलेज शिवपुरी की डीन इला गुजरिया ने सभी विभाग अध्यक्षोंे और डॉक्टरों को आदेश जारी किया है कि जिला अस्पताल की ओपीडी में डाॅक्टरों को बैठना जरुरी होगा। जिला अस्पताल की खाली पड़ी ओपीडी में डॉक्टरों के न मिलने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा जूनियर डॉक्टरों को भी निर्देश दिए गए हैं कि वे मरीज को पहले सीनियर डॉक्टर के पास परीक्षण के लिए भेजेंगे। सीनियर डॉक्टर को दिखाने के बाद ही मरीज को वापस भेजा जाएगा।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!