शिवपुरी। न्यू रेडियेन्ट प्रा. आईटीआई में गुरुवार को ओपन जाॅब प्लेसमेंट का आयोजन सुबह 11 बजे किया जा रहा है। जिसमेें प्रतिष्ठित ग्रुप द्वारा शासकीय नीम योजना के अंर्तगत जमुना आॅटो इंडस्ट्री के लिए डायरेक्ट प्लेसमेंट किया जाएगा। उक्त जाॅब कैम्पस में 12 वीं उत्तीर्ण व आईटीआई इजी. ट्रेड के विद्यार्थियों को जाॅब पाने का सुनहरा अवसर होगा। यह आयोजन सुबह 11 बजे रेडिऐन्ट प्रायवेट आईटीआई हाजी सन्नू मार्केट महल रोड पर आयोजित किया जाएगा।



