Press "Enter" to skip to content

दो ने खाया जहरीला पदार्थ, हालत गंभीर, ग्वालियर रैफर / Shivpuri News

शिवपुरी। जिले केे हरिजन थाने के पास व कोलारस में रहने वाले युवकों ने जहरीला पदार्थ खा लिया। गंभीर अवस्था में परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेेकर आए जहां हालत गंभीर होने पर दोनों को ग्वालियर रैफर कर दिया। 
मिली जानकारी के अनुसार हरिजन थाने के ेपास रहने वाले दिनेश पुत्र श्रीलाल धाकड़ ने अपने घर पर ही जहरीला पदार्थ खा लिया। जब युवक की हालत परिजनों ने बिगड़ती देखी तो उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लेेकर आए जहां डॉक्टरों ने उसे ग्वालियर रैफर कर दिया। 
वहीं दूसरी घटना कोलारस क्षेत्र की है। यहां रवि किशन कुशवाह ने जहरीला पदर्थ खा लिया। जब परिजनों को इस बात का पता चला तो वह उसे कोलारस अस्पताल लेे गए लेकिन यहां से डॉक्टरों ने उसे शिवपुरी जिला अस्पताल के लिए रैफर कर दिया। 
दोनों ही मामलों में युवकों द्वारा जहरीला पदार्थ खाए जाने का कारण पता नहीं चल सका हैै।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!