
शिवपुरी। खबर कोतवाली थाना क्षेत्र के माधव नगर कॉलोनी से आ रही है। यहां एक महिला को खिड़की बंद न करना महंगा पड़ गया। चोर इसी रास्ते से घर के अंदर घुसे और महिला के हाथ-पैर पकड़ लिए और गले की चैन व पैरों में पहनने वाली कडिया निकाली और कुंदी बंद कर भाग गए। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
फरियादी ज्ञान बाई ने बताया कि वह मुकेश कोरी के माधव नगर िस्थत मकान में किराए से रहती है। बीती रात वह अपने कमरे में सो रही थ्ज्ञी लेकिन खिड़की बंद करना भूल गई। तभी दो अज्ञात लड़के खड़की से कमरे में आ गए तथा एक ने मेरे हाथ पकड़ लिए तथा दूसरे ने मेरे पैरों में से चांदी की कडिया तथा गले से चादी की एक चैन कुल कीमत 30 हजार छीन ली और कमरे की कुंदी खोलकर भाग गए। वहीं घटना के बाद महिला ने शोर मचाया तो पड़ोसी आ गए और सुबह थाने आकर अपनी आपबीती बताई। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।






Be First to Comment