Press "Enter" to skip to content

आरक्षक की कार में लोडिंग वाहन ने मारी टक्कर, घायल / Shivpuri News

शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेेत्र के तहत ग्वालियर रोड पर एक लोडिंग वाहन ने कार सवार आरक्षक में टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गया। वहीं घटना में कार भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त होे गई। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केसे दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। 
मिली जानकारी के अनुसार आरक्षक राघवेंद्रसिंह पुत्र सुरेशसिंह गुर्जर निवासी पीटीएस एमटी पीएचक्यू भोपाल 5 अक्टूबर को अपनी कार से भोपाल जा रहे थे। जब वह ग्वालियर शिवपुरी रोड पर पहुंचे तो पीछे से आ रहे लोडिंग वाहन के चालक ने तेजी व लापरवाही से वाहन को चलाते हुए कार में टक्कर मार दी। घटना में कार में सवार आरक्षक राघवेेंद्र घायल हो गया और कार क्षतिग्रस्त हो गई। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल में इलाज के लिए भिजवाया। वहीं लोडिंग वाहन चालक मनीषसिंह पुत्र घनश्याम कुशवाह निवासी सतनबाड़ा पर लापरवाही से वाहन चलाने का केस दर्ज किया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!