सरकारी जमीन पर कब्जे के खिलाफ दिया ज्ञापन -shivpuri news

शिवपुरी|जिस शासकीय भूमि पर शासन ने अतिक्रमण करने पर 4.69 लाख रुपए का
जुर्माना लगाया। उन्हीं अतिक्रमणकर्ताओं द्वारा एक बार फिर से उसी जगह
अतिक्रमण कर दुकानें बनाई जा रही है। यह ठीक नहीं है और प्रशासन को कड़ी
कार्रवाई कर इसे रोकना होगा अन्यथा विहिप और बजरंग दल मिलकर इसके लिए
आंदोलन करेंगे। यह बात कलेक्टोरेट में दिए एक ज्ञापन में विहिप और बजरंग दल
के विनोद पुरी गोस्वामी ने कही। इस दौरान उन्होंने कहा कि पिछली 11 फरवरी
से असामाजिक तत्वों द्वारा अवैध रुप से निर्माण कार्य की पहल जारी है।