Press "Enter" to skip to content

नपं के सब इंजीनियर की कार की तोड़फोड़, दो पर केस दर्ज | Shivpuri News

शिवपुरी। कोलारस के पुरानी नगर पालिका के पास वहां रहने वाले देा युवकों ने नगर पंचायत के सब इंजीनियर सुनील पांडेय के साथ अभद्रता कर दी और उनकी कार के कांच तोड़ दिए। आरोपितों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने दोनों आरोपिताें के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया हे। 
सब इंजीनियर सुनील पुत्र डीपी पांडेय निवासी ठंडी सड़क दुर्गा टॉकीज के पास शिवपुरी, कोलारस नगर पंचायत में कार्यरत हैं। शनिवार को रात करीब 9 बजे नगर पंचायत कर्मचारी जाहिद खान के निवास पर सुनील गए हुए थे। उसी समय वहां रहने वाले दो युवक रिंकू रजक और हल्के रजक ने उनके साथ अभद्रता कर दी। जब उन्होंने आरोपितों को रोका तो आरोपितों ने उनकी कार में पत्थर मार दिया जिससे कार का पिछला कांच टूट गया। आरोपितों ने घटना के बाद उनके साथ गाली-गलौंज भी की और उन्हें जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हुआ कि उन्होंने इस तरह की हरकत किस कारण से की।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!