Press "Enter" to skip to content

बदरवास जनपद सीईओ ने फैलाई आरक्षक के कोरोना पॉजीटिव होने झूठी खबर, गांव वालों ने परिवार का किया हुक्का-पानी बंद, आरक्षक की सगाई भी रूकी | Shivpuri News

शिवपुरी। बदरवास क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम इंदार में रहने वाले एक आरक्षक की जनपद पंचायत सीईओ द्वारा सोशल ग्रुप पर कोरोना पॉजीटिव होने की झूठी अफवाह फैला दी। झूठी अफवाह फैलने के बाद गांव वालों ने आरक्षक के परिवार का हुक्का-पानी बंद कर दिया तो वहीं आरक्षक की सगाई होना थी वह भी रुक गई। मामले को लेकर आरक्षक के पिता ने जिला पंचायत सीईओ व एसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। 
यह है पूरा मामला
बदरवास के गाम इंदार में रहने वाले नीलमलाल जाटव का पुत्र रूपसिंह जाटव छतरपुर पुलिस में पदस्थ है। बीते रोज उसकी सगाई थी जिस पर वह छुट्टी लेकर अपने घर इंदार आया था। इंदार आने के बाद उसने 25 जुलाई को कोरोना का टेस्ट करवाया जहां उसकी रिपोर्ट निगेटिव आई। लेकिन 28 तारीख को सोशल ग्रुप पर जनपद पंचायत बदरवास सीईओ दिनेश शाक्य द्वारा सोशल ग्रुप पर आरक्षक रूपसिंह के पॉजीटिव होने की झूठी अफवाह को वायरल कर दिया। चूंकि अधिकारी के द्वारा इस तरह की जानकारी डाली गई तो यह सारे जिले में आग की तरह फैल गई। झूठी खबर वायरल होे के साथ ही गांव वालों ने रूपसिंह के परिवार का हुक्का-पानी बंद कर दिया वहीं रूपसिंह की सगाई भी इसी झूठी अफवाह के कारण फैल गई। रूपसिंह के पिता नीलम जाटव ने कहा कि झूठी खबर के चलते उनका परिवार मानसिक प्रताड़ना से गुजर रहा है। गांव वालों व दुकानदारों ने उन्हें राशन-पानी देने से मना कर दिया। वहीं मामले को लेकर एसपी व जिला पंचायत सीईओ से शिकायत कर रोजगार सहायक सुरेश जाटव व सीईओ कार्रवाई की मांग की गई है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!