
शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत आने वाले नोहरीकला में उधारी के रुपए मांगने गए युवक पर तीन लोगों ने हमला कर दिया। घटना में युवक चोटिल हो गया। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार फरियादी केदारी के घर पर बीते रोज उधाारी के रुपए मांगने गया था। जब केदारी से रुपए मांगे तो वह उसके साथ गाली-गलौंज करने लगा और उधारी लौटाने से मना कर दी। इतने में ही वहां पवन व खेरू कुशवाह आ गए और तीनों ने गाली-गलौंज करते हुए उसकी लात-घूसों से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद युवक थाने पहुंचा और मामले में केस दर्ज करवाया।




