शिवपुरी। फिजीकल थाना क्षेत्र के तहत आने वाली अशोक बिहारी कॉलोनी से चोरोें ने एक बाइक को चुरा लिया। अमित वाजपेयी पुत्र उमेशचंद्र वाजपेयी निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी हाल निवासी हरिओम शर्मा का मकान अशोक बिहार कॉलोनी ने बताया कि उसने बाइक को मकान के बाहर खड़ा किया और वह घर के अंदर था। जब शाम को वह घर के बाहर आया और बाइक को देखा तो पता चला कि बाइक रखे हुए स्थान पर नहीं थी। जिस पर उसने आसपास पूछताछ की लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चल सका। इसके बाद वह थाने गया और मामले में बाइक चोेरी की शिकायत दर्ज करवाई।






Be First to Comment