नवरात्रि में बिना मास्क नहीं मिला मंदिर में प्रवेश / Shivpuri News

शिवपुरी। कोरोना के बीच नवरात्रि की शुरूआत हो गई हैं लेकिन लोग अब भी जागरूकता के पाठ से महरूम हैं। ऐसा ही नजारा रविवार को शहर के राज राजेश्वरी मंदिर पर सामने आया जहां सुबह के समय श्रृद्धालुओं की भीड़ उमड़ी तो कई  लोग बिना मास्क के ही मंिदर पहुंच गए लेकिन मंदिर के प्रवेश द्वार पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने बिना मास्क लगाए लोगों को प्रवेश नहीं दिया। इतना ही नहीं इस दौरान वीडियोग्राफी भी करवाई गई। जबकि मंदिर में प्रवेश के साथ ही लोगों को जागरूक करने बैनर पोस्टरों का इस्तेमाल किया गया है जिन पर स्पष्ट लिखा है कि मास्क लगाएं और सुरक्षित दूरी का पालन करके ही मंदिर में प्रवेश करें लेकिन लोग इसे नजरअंदाज कर रहे हैं जिससे यह लापरवाही कोराेना संक्रमण को आमंत्रण दे सकती है।

संबंधित खबरें