Press "Enter" to skip to content

भाई के गम में किशोर ने लगा ली फांसी / Shivpuri News

शिवपुरी। सतनबाड़ा थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम मामोनी में एक किशोर ने अपने फार्म हाउस पर फांसी लगा ली। फांसी लगाए जाने का कारण भाई की एक दुर्घटना में मौत बताया जा रहा है जिससे दुखी होकर किशाोर ने ऐसा भयानक कदम उठाया। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार सतनबाड़ा के ग्राम मामोनी में फार्म हाउस पर लगे नीम के पेड़ पर एक 15 वर्षीय किशोर का शव लटके होने की जानकारी मिली। ग्रामीणाों ने किशोर के परिजनों को जानकारी दी कि उनके लड़के ने फांसी लगा ली है, जिस पर परिजन तुरंत फार्म हाउस पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का मौका-मुआयना कर लाश को नीचे उतरवाया। पूछताछ में पुलिस को जो जानकारी मिली उसके अनुसार मृतक किशोर के बुआ के लड़के की एक दुर्घटना मे बीते रोज मौत हो गई थी। इस घटना से वह दुखी था। शाम को किशोर फार्म हाउस जाने की कहकर निकला और सुबह शव नीम के पेड़ से लटका मिली। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!