Press "Enter" to skip to content

सक्रिय बाइक चोर : जिला अस्पताल व तहसील से बाइक चोरी @Shivpuri News

शिवपुरी। कोेतवाली थाना क्षेत्र मेें दो बाइक चोेरी का मामला सामने आया है। एक बाइक अस्पताल के बाहर से तथा दूसरी तहसील के बाहर से चोरी हुई। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर बाइक चोरों की तलाश शुरू कर दी है। 
मिली जानकारी के अनुसार ज्ञानसिंह पुत्र किशनसिंह लोधी निवासी उमरीकला थाना भौंती नेे बताया कि वह अस्पताल मेें भर्ती अपने रिश्तेदेार से मिलने आया था। जहां उसने बाइक को अस्पताल के बाहर रख दिया और अंदर चला गया। जब बाहर आया तो देेख कि बाइक रखे हुए स्थान पर नहीं है। जिस पर उसने आसपास पूछताछ की लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चल सका। जिसके बाद ज्ञानसिंह थाने गया और मामलेे में बाइक चोरी का केस दर्ज करवाया। 
इसी तरह धर्मेंद्र पुत्र कमरलाल खटीक निवासी ग्राम सतनबाड़ाकला थाना सतनबाड़ा किसी काम से तहसील आया था जहां उसने बाइक को पेड़ के पास खड़ा कर दिया। जब वह वापस आया तो देेखा कि बाइक चोेरी हो गई। जिस पर वह थाने आया और मामले में बाइक चोरी का केस दर्ज करवाया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!