जननी वाहन की टक्कर से घायल हुई बालिका की मौत-shivpuri news

शिवपुरी। सिरसौद थाना क्षेत्र के ग्राम टोंगरा में गुरुवार सुबह 108 जननी एक्सप्रेस के वाहन ने 7 वर्षीय अनामिका जाटव को टक्कर मारकर घायल कर दिया था जिसकी रात में ग्वालियर में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में जनन वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज लिया है। ज्ञात हो कि गुरुवार सुबह अनामिका जाटव ने अपने पिता दीवानसिंह के साथ हंसी-खुशी स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी जहां रासते में 108 जननी एक्सप्रेस वाहन के चालक ने वाहन को तेजी व लापरवाही से चलाकर टक्कर मार दी थी जिससे अनामिका पिता के हाथ से छिटककर सड़क पर गिर गई और उसे गंभीर चोट आई थीं। इसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से डॉक्टरों ने उसे तुरंत ग्वालियर रैफर कर दिया और रात के समय इलाज के दौरान अनामिका की मौत हो गई।