Press "Enter" to skip to content

उधारी के रुपए मांगने पर महिला की पति-पत्नी ने कर दी मारपीट | Shivpuri News

शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेेत्र के तहत गणेश कॉलोनी फतेहपुर में रहने वाली एक महिला की पड़ोस में रहने वाले पति-पत्नी ने मारपीट कर दी। मारपीट का कारण उधाारी के रुपए वापस मांगना बताया जा रहा है। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। 
मिथलेश पत्नी शिवकुमार जैन निवासी गणेश कॉलोनी फतेहपुर ने बताया कि कई दिन पहले मेरी पुत्री सलोनी से संतोष राठौर की पत्नी आरती ने 5 हजार रुपए उधार लिए थे। जब मेरी लड़ी ने उधारी के रुपए वापस मांगे तो आरती ने सलोनी को धक्कामुक्की करने लगी इतने में आरती राठौर व उसके पति संतोष राठौर ने उसकी मारपीट कर दी। मामले में पुलिस ने फरियादी मिथलेश की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!