Press "Enter" to skip to content

उपचुनाव को लेकर बोली उमा भारती, कांग्रेस का अस्तित्व समाप्त हो गया है, भाजपा को जीतना है | Shivpuri News

िशवपुरी। शिवपुरी प्रवास पर आई प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेत्री उमा भारती ने 24 विधायकों के इस्तीफे के बाद होने वाले उप चुनाव की तैयारी के सवाल पर उमा भारती ने कहा कि यहां तैयारी की जरूरत नहीं है, हमारे के लिए कांग्रेस ने यहां तैयारी कर दी है। क्योंकि कांग्रेस का यहां अस्तित्व समाप्त हो गया है। चुनाव की तारीख का पता लगना है, सिर्फ कार्यकर्ताओं को पोलिंग एजेंट बनाना है। भाजपा को जीतना है। उप चुनाव में प्रचार-प्रसार में भूमिका को लेकर उमा भारती ने कहा कि जहां पार्टी चाहेगी, वह चुनाव करने जाएंगी। बता दें कि उमा भारती गंगा दशहरा के चलते पूजा अर्चना करने उत्तराखंड जा रहीं थीं। वहां कोरोना संक्रमण को लेकर अागरा के नजदीक अनूपशहर में गंगा घाट पर स्नान व पूजा पाठ करके ग्वालियर लौट आईं और भोपाल जाते वक्त कुछ देर शिवपुरी रुकीं। भाजपा के सक्रिय होने से चुनावी सरगर्मी तेज हो गईं हैं। जबकि कांग्रेस की तरफ से चुनाव पूर्व माहौल बनाने जैसी नहीं बन पा रही है।
पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती सर्किट हाउस में चर्चा करती हुईं।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!