Press "Enter" to skip to content

प्रसिद्ध भैरव बाबा मंदिर हो रहा जीर्णशीर्ण | Shivpuri News

शिवपुरी। शहर के कमलागंज में प्राचीन मंदिर भैरव बाबा जहां लगभग 100 वर्ष पुराना मंदिर स्थित है यहां सच्चे मन से आए हर श्रद्धालु की मनोकामना पूर्ण होती है। इस मंदिर के पुजारी संस्कार ने बताया कि यहां पर हर चौदस के दिन भैंरो बाबा के दरबार में पहले मेला लगता था आसपास की बस्ती के सभी लोग रात भर बाबा के दरबार में ढोल बजाकर भजन कीर्तन किया करते थे। लेकिन इन दिनों लॉकडाउन के कारण श्रद्धालु ना के बराबर जाकर कोरोना काल के नियमों का पालन कर रहे है। वहीं दूसरी ओर देखा गया है कि अक्सर साज.सज्जा से सुसज्जि मंदिरों की ओर लोगों का रूझान अधिक होता जबकि ऐसे प्राचीन स्थल जो वर्षेां पुराने होकर हर मनोकामना पूर्ण वाले होते है वहां अब अब लोगों का धार्मिक कार्यों की तरफ रूझान कम है यही कारण है कि मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या कम होने से यहां मंदिर भी अब जीर्णोंद्वार की स्थिति में पहुंच चुका है ऐसे में दानदाता भी यहां आकर मंदिर जीर्णोद्वार में अपना योगदान देकर पुण्य लाभार्थी बन सकते है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!