शिवपुरी। अमोला थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम जयनगर से एक किशोरी लापता हो गई। मामले में परिजनों ने संदेही के खिलाफ केस दर्ज करवाया है।
ग्राम जयनगर की रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी के परिजनों ने पुलिस को शिकायत में बताया कि 19 मार्च को सुबह के समय उनकी पुत्री घर से बिना बताए कहीं चली गई। जब वह नहीं दिखी तो उसकी तलाश की लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चल सका। इसके बाद उन्हें किसी ने बताया कि उनकी पुत्री को पवन लोधी पुत्र भगवानदास लोधी के साथ देखा है। जिस पर किशोरी के परिजन उक्त युवक के घर गए तो वह भी लापता था। परिजन थाने आए और पवन लोधी पर उनकी पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया।






Be First to Comment