Press "Enter" to skip to content

अच्छा रैफरी निष्पक्ष, निडरता एवं ईमानदारी के साथ अपने कार्य का निर्वहन करता है : अरोरा-shivpuri news

योगा रैफरी परीक्षा एवं कार्यशाला आयोजित
शिवपुरी। जिला योगा संघ के तत्वाधान में रैफरी परीक्षा एवं योगा कार्यशाला का आयोजन शनिवार को ईस्टन हाईट स्कूल में किया गया। जिसमें शिवपुरी जिले के 15 प्रतिभागियों ने भाग लिया और 12 लोगों का योगा रैफरी के रूप में चयन किया गया। उक्त रैफरी जिले में भविष्य में होने वाली प्रतियोगिताओं में योगा रैफरी की भूमिका अदा करेंगे। इस मौके पर योगा संघ के सहसचिव रवि कुमार जाटव, कोषाध्यक्ष विजय सेन मौजूद थे।
जिला योगा संघ की अध्यक्ष नीलम अरोरा ने बताया कि योगा मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत बनाता है। उन्होंने रैफरी के लिए चयनित प्रतियोगियों को संबोधित करते हुए कहा कि रैफरी की भूमिका बहुत निर्णायक होती है। एक अच्छा रैफरी निष्पक्ष, निडरता एवं ईमानदारी के साथ अपने कार्य का निर्वहन करता है। 
जिला योगा संघ के सचिव राहिल खान ने बताया कि भविष्य में होने वाली प्रतियोगिताओं में चयनित रैफरी ही जज की भूमिका निभाएगें। प्रति प्रतियोगिता के मान से इन्हें मानदेय भी दिया जाएगा। रैफरी के लिए आयोजित होने वाली परीक्षा में प्रतिभागियों से योगा से संबंधित वैकल्पिक प्रश्न पूछे गए। जिसमें उत्तीर्ण परीक्षार्थियों को ग्रेड , बी एवं सी में वांटा गया। परीक्षा में राजेश रावत, मीना चौकसे, मेघा सोनी, अंजली सोनी, पवन बघेल, विजय कुमार सेन, राहुल शर्मा, पूजा शर्मा, ज्योति सेन, रवि कुमार जाटव, उवेर आदिल, कंचन आर्य का चयन किया गया है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!