Press "Enter" to skip to content

नव विवाहित युवक और शिर्डी नहीं पहुंची तो शिवपुरी में ही किया रक्तदान | Shivpuri News

जेसीआई डायनमिक द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में 15 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान
शिवपुरी। कोई अपने विवाह के बाद जब विश्व रक्तदान दिवस का अवसर आया तो स्वत: ही आगे आकर रक्तदान करने की इच्छा जाहिर यह कोई और नहीं बल्कि जेसीआई शिवपुरी डायनमिक की संस्थापक अध्यक्षा डॉ. सुषमा पांडेे के पुत्र ऋषिकेश पांडे है जिन्होंने अभी 24 मई को अपनी जीवन संगिनी के साथ नव-दांपत्य जीवन की शुरुआत की थी और इस पल को वह रक्तदान कर वैवाहिक जीवन की स्मृतियों को संजोने के लिए आगे आए जिसमें उनकी नव विवाहिता पत्नी ने भी साथ दिया लेकिन वह रक्तदान करने से चूक गई। वहीं दूसरी ओर एक और रक्तदान जेसीआई डायनमिक संस्था की कोषाध्यक्ष किरण उप्पल जो प्रतिवर्ष अपना जन्मदिन अपने श्रद्धेय शिर्डी जाकर सांई बाबा के दरबार में रक्तदान कर मनाती है आज वह भी लॉकडान में जब शिर्डी नहीं पहुंच सकी तो उन्होंने शिवपुरी जिला मुख्यालय पर स्थित जिला अस्पताल के रक्तदान कक्ष में संस्था द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में शामिल होकर रक्तदान किया। इसी तरह अनेकों ऐसे रक्तदाता जिनके जीवन से कहीं ना कहीं रक्तदान करने का महत्व जुड़ा हुआ है। वह भी जेसीआई डायनमिक के रक्तदान शिविर में पहुंचे और रक्तदान कर इस दिन को सार्थकता प्रदान की। जेसीआई डायनमिक शिवपुरी की सचिव  शशि शर्मा ने बताया कि विश्व रक्तदान दिवस पर रक्तदान शिविर जिला अस्पताल में लगाया गया जिसमें जेसीआई डायनामिक के सभी मेंबरों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और ग्रुप के बाहर के लोगों ने आकर उत्साह से रक्तदान किया। शशि शर्मा ने बताया कि रक्तदान महादान एक बार पहले भी करीब डेढ़ महीने पहले जेसीआई डायनेमिक द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था जिसमें बड़ी संख्या में आकर लोगों ने  रक्तदान किया था वह कैंप 3 दिन लगाया गया था आज फिर से रक्तदान दिवस के उपलक्ष्य में जेसीआई डायनेमिक द्वारा रक्तदान शिविर लगाेेेया गया 15 लोगों ने रक्तदान किया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!