एनएसएस के छात्र-छात्राओं ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली-Shivpuri News

शिवपुरी। मतदाता जागरुकता अभियान के अंतर्गत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुग्रहा पी के नेतृत्व में जिले में मतदाता जागरुकता के अनेको गतिविधियां एवं कार्यक्रम संचालित किए जा रहे है। इसी कड़ी में शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय शिवपुरी के राष्ट्रीय सेवा योजना एनएसएस के छात्र-छात्राओं द्वारा मतदाता जागरुकता रैली का आयोजन कर मतदाताओं को जागरूक कर 12 मई को लोकसभा निर्वाचन 2019 में अपने मताधिकार का उपयोग करने हेतु प्रेरित किया।