Press "Enter" to skip to content

हैंडपंप टेक्निशियन के बेेटे और नाती की रिपोर्ट निगेटिव | Shivpuri News

शिवपुरी। शिवपुरी शहर के कमलागंज में नवगृह मंदिर के पास रहने वाले हैंडपंप मैकेनिक के संक्रमित निकलने पर सोमवार को जिला अस्पताल स्थित ट्रू.नेट मशीन से उनके परिवार सात में से छह सदस्य कोरोना पॉजीटिव निकले थे। इनमें से चार के दोबारा सैंपल लेकर ग्वालियर भेजे गए। बुधवार को चार में से तीन की रिपोर्ट निगेटिव आई है। सुखद बात यह है कि हैंडपंप मैकेनिक का पोस्ट मास्टर बेटाए, 1-1 साल के दो नाती निगेटिव निकले हैं। हालांकि उसकी भोपाल से लौटी 34 वर्षीय बेटी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दोनों मासूम बच्चे निगेटिव निकलने पर परिवार ने राहत की सांस ली है। वहीं 5 साल का एक बच्चा निगेटिव था, वह भी ग्वालियर की रिपोर्ट में निगेटिव निकला है। हालांकि हैंडपंप मैकेनिक की पत्नी व बहू की रिपोर्ट ट्रू.नेट मशीन में पॉजिटिव आने पर ग्वालियर सैंपल नहीं भेजा गया। अब सीएमएचओ का कहना है कि दोनों की रिपोर्ट कन्फर्म हो गईं थीं। अब उस परिवार में कुल चार सदस्य कोरोना संक्रमित हैं।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!