शिवपुरी। फिजीकल थाना क्षेत्र के तहत करौंदी कॉलोनी में रहने वाली एक 16 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना के समय किशोरी के माता-पिता बाहर गए हुए थे। घर पर दो बहने थी। जब माता-पिता वापस आए तो किशोरी को फांसी के फंदे पर लटका देखा। मामले में पुलिस ने फिलहाल मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार करौंदी कॉलोनी में रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी पूनम पुत्री हरीराम कुशवाह का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। मृतिका के पिता हरी कुशवाह ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ बाहर रिश्तेदारी में गए हुए थे। जब वह वापस आए देखा कि उनकी पुत्री का शव फंदे पर लटका हुआ है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का मौका-मुआयना कर लाश को फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। किशोरी ने फांसी क्यों लगाई इसका कारण अभी भी पता नहीं चल सका है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।






Be First to Comment