Press "Enter" to skip to content

अमोला घाटी पर मिली सर कुचली लाश की हुई पहचान, मृतक भौंती का रहने वाला / Shivpuri News

शिवपुरी। सुरवाया थाना पुलिस ने बुधवार को अमोला घाटी पर फोरलेन किनारे 14 जनवरी को झाड़ियों से अज्ञात व्यक्ति की लाश बरामद की थी। व्यक्ति की सिर कुचलकर हत्या कर दी थी। इसके बाद लाश को अमोला घाटी पर लाकर फेंक दिया है। पुलिस ने अज्ञात लोगों पर हत्या का केस दर्ज कर लाश की शिनाख्ती के प्रयास शुरू कर दिए थे।

अमोला घाटी पर झाड़ियों में किसी की लाश पड़ी होने की सूचना पर सुरवाया थाना प्रभारी दीप्ती तोमर मौके पर पहुंची थी। जिला मुख्यालय से एफएसएल प्रभारी एचएस बरहादिया ने पहुंचकर जांच पड़ताल की। मौके हालात व शव को देखकर लग रहा है कि किसी ने सिर कुचलकर दूसरी जगह हत्या की थी। इसके बाद शव लाकर रोड किनारे झाड़ियों में फेंक दिया था। सिर बुरी तरह कुचला होने से चेहरा भी दिखाई नहीं दे रहा था।

मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर शिनाख्ती के लिए जांच पड़ताल की तो पता चला कि मृतक का नाम श्रीपतपाल पुत्र नारायणजू 64 वर्ष निवासी बामौरडामरौन थाना भौंती का रहने वाला पता चला। पुलिस ने आरोपितों की तलाश शंुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!