Press "Enter" to skip to content

कांग्रेस कोई विचार या सिद्धांत आधारित दल नहीं है, बल्कि यह स्वार्थों के चलते इकट्ठे हुए नेताओं का गठजोड़ है : बंशीलाल गुर्जर | Shivpuri News

शिवपुरी। भारतीय जनता पार्टी का शुरू से यह मानना रहा है कि कांग्रेस कोई विचार या सिद्धांत आधारित दल नहीं है, बल्कि यह अपने-अपने स्वार्थों के चलते इकट्ठे हुए नेताओं का गठजोड़ है। इन स्वार्थी नेताओं को न देश-प्रदेश से कोई मतलब है और न ही जनता या समाज से कुछ लेना-देना। इनका पहला और अंतिम लक्ष्य सिर्फ कुर्सी है और इनकी पूरी राजनीति इसी के आसपास घूमती रहती है। ऐसे समय में जबकि प्रदेश कोरोना की आपदा से जूझ रहा है और उपचुनाव की तारीख तक नहीं आई है, कांग्रेस के नेताओं की महत्वाकांक्षाएं हिलोरे मारने लगी हैं और वे अपनी दावेदारी को आगे बढ़ाने में लग गए हैं। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश  महामंत्री श्री बंशीलाल गुर्जर ने करैरा विधानसभा की कोर कमेटी व प्रबंधन समिति की बैठक में कही।
गुर्जर ने कहा कि कांग्रेस में कुर्सी के लिए मारामारी, छीनाझपटी की संस्कृति पहले से रही है। कमलनाथ सरकार के समय भी नेताओं के बीच वर्चस्व का द्वंद चलता रहा। इन नेताओं की व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाओं के कारण ही कमलनाथ सरकार चल नहीं सकी और आखिरकार धराशायी हो गई।
        
प्रदेश चुनाव उपचुनाव प्रबंधन समिति के सदस्य राजेंद्र गुरु ने कहा कि आज की यह बैठक अति महत्वपूर्ण बैठक है और इस बैठक में उपस्थित प्रत्येक व्यक्ति का कार्य महत्वपूर्ण कार्य है हमें इस चुनाव में दी गई। सभी जिम्मेदारियों को पूरे समर्पण से पूरा करना है।  
जिला अध्यक्ष  राजू बाथम ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी उपचुनाव की दृष्टि से प्रत्येक मंडल में बूथ स्तरीय, ग्राम केंद्र स्तरीय व सेक्टर स्तरीय बैठकें हो चुकी हैं हमारा बुथ का कार्यकर्ता अपने-अपने बूथ पर पहुंचकर बूथ समितियों के साथ भी बैठक कर चुका है। जिसमें विधानसभा के प्रभारी सह प्रभारी विस्तारक सेक्टर प्रभारी भी पहुंच रहे हैं। बैठक में पूर्व विधायक जसवंत जाटव, किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रणवीर सिंह रावत, पूर्व विधायक रमेश खटीक, ओमप्रकाश खटीक आदि ने भी संबोधित किया।
प्रदेश महामंत्री बंशीलाल गुर्जर राजेंद्र गुरु, किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रणवीर सिंह रावत, जिला अध्यक्ष राजू बाथम बीके गुप्ता एडवोकेट ,पूर्व विधायक रमेश प्रसाद खटीक, पूर्व विधायक ओमप्रकाश खटीक, पूर्व विधायक जसवंत जाटव, वीनस गोयल ,संदीप महेश्वरी, राम गोपाल चौधरी ,अरविंद बेडर, जय प्रकाश सोनी, हेमंत शर्मा, रामेश्वर रावत ,हुकुम सिंह लोधी ,पुष्पेंद्र यादव, पवन लोधी, नफीस खान ,शशि बाला हरीशंकर परिहार, अरविंद बुंदेला, दामोर दास पोद्दार ,अटल तिवारी, राजीव सिकरवार, रोहित यादव ,प्रशांत भार्गव, वरुण खटीक आदि कार्यकर्ता उपस्तिथ रहे।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!