Press "Enter" to skip to content

शराब के लिए रुपए न देने पर युवक की मारपीट | Shivpuri News

शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत पोहरी रोड पर एक युवक की तीन-चार लोगों ने मिलकर मारपीट कर दी। मारपीट का कारण शराब के लिए रुपए न दिया जाना बताया जा रहा है। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। 
शैलेश पाराशर पुत्र ह्देश शर्मा निवासी विवेकानंद कॉलोनी ने बताया कि बीते रोज वह पोहरी रोड पर शंकर के मंदिर के पास अपने दोस्त गौरव दुबे से मिलने के लिए आया था। उसी समय वहां पर दुश्यंत मिज, सौरभ एवं उनके अन्य साथी शराब पिए हुए मिले थे और मुझे रोककर गाली-गलौंज करने लगे। जब गाली देने से मना किया लात-घूसों से मारपीट कर दी और भाग गए। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!